रणथंभौर में गणेश चतुर्थी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जोगी महल गेट के पास टाइगर की मूवमेंट से बढ़ा रोमांच
सवाई माधोपुर। रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से बड़ी संख्या में भक्त भगवान त्रिनेत्र गणेश के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रणथंभौर दुर्ग मार्ग पर जोगी महल गेट के पास टाइगर की मूवमेंट देखने को मिली।
एक ओर श्रद्धालुओं में गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल है, तो दूसरी ओर जंगल के राजा बाघ की मौजूदगी ने रणथंभौर के इस नजारे को और भी खास बना दिया।
भक्ति और रोमांच का अनोखा संगम बना रणथंभौर।