नीमडीह: नीमडीह सीओ के कथित दुर्व्यवहार के विरोध में 8 सितंबर को धरना
नीमडीह प्रखंड के तिल्ला पंचायत भवन परिसर में सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव गणराज्य संगठन की आपात बैठक हुई. अध्यक्षता पारंपरिक सरदार सह गांव गणराज्य प्रखंड सचिव जन्मेंजय सिंह ने की. बैठक में 29 अगस्त को गांव गणराज्य लोक समिति कोल्हान के संयोजक बृहस्पति सिंह सरदार के साथ नीमडीह सीओ द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज किए जाने के मामले पर चर्चा हुई.