नीमडीह थाना अंतर्गत शांतिपुर स्थित नवदुर्गा मंदिर प्रांगण में बुधवार से श्री श्री तुलसी माता तुलसी परिक्रमा सह चैतन्य मेला एवं श्रीमद् भागवत प्रवचन का भव्य शुभारंभ हुआ. श्रीकृष्ण चैतन्य तुलसी सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया है. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.