नवादा: नवादा समाहारनालय स्थित पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा लगाया गया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी गई शिकायतें
Nawada, Nawada | Apr 5, 2024 नवादा के समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले भर के फरियादियों की बारी-बारी से शिकायतें सुनी गई। साथ ही बताया गया कि कई मामलों का निष्पादन भी किया गया है। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पुलिस को पब्लिक से फ्रेंडली बातचीत करना है।