नवादा: झुनाठी बेलदारी गांव में मामूली विवाद को लेकर पति ने पत्नी और बेटे को मारपीट कर किया घायल सदर अस्पताल में भर्ती।
Nawada, Nawada | Apr 4, 2024 नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुनाढी बेलदारी गांव में मामूली विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी और बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान झुनाढी बेलदारी गांव निवासी राजकुमार चौधरी की पत्नी दौलतिया देवी और पुत्र रवि कुमार के रूप में किया गया है।