नवादा: लोकसभा चुनाव को लेकर नवादा पुलिस कर रही जिले के अलग-अलग क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन।
Nawada, Nawada | Apr 4, 2024 लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नवादा जिला प्रशासन व पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। चुनाव को निष्पक्ष भयमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस भारत निर्वाचन आयोग के आदेश को पालन करने के लिए तत्पर दिख रही है। चुनाव संपन्न कराने को लेकर अपराधियों के विरुद्ध लगातार सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।