नवादा: दोपटा मोड़ के समीप सड़क किनारे मिला एक अज्ञात महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी।
Nawada, Nawada | Apr 4, 2024 नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के दोपटा मोड़ के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि अज्ञात बुजुर्ग महिला सड़क पार कर रही थी. तभी अज्ञात वाहन महिला को रौद कर फरार हो गया. जिससे अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा सुरक्षित रखा गया है।