भभुआ: सुअरा नदी से 3 पीस एटीएम शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार, कूड़ासन में शराब पीने के मामले में एक पियक्कड़ भी पकड़ा गया
Bhabua, Kaimur | Nov 18, 2025 सुअरा नदी से तीन पीस एटीएम शराब के साथ एक व्यक्ति व कूड़ासन से शराब पीने के मामले में एक पियक्कड़ को भभुआ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को 2 बजे पुलिस अधिकारी ने कहा कि थाना क्षेत्र के कबार गांव के रवि विश्वकर्मा को सुअरा नदी से बाइक से तीन पीस एटीएम शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि कूड़ासन गांव के लालबाबू साह शराब पीकर घर हंगामा किया था।