भभुआ: भभुआ सहकारिता कार्यालय में संगठन के अध्यक्ष ने पैक्स अध्यक्षों के साथ की बैठक
Bhabua, Kaimur | Nov 17, 2025 सोमवार को भभुआ सहकारिता कार्यालय में 2 बजे पैक्स अध्यक्षों के साथ संगठन के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बैठक किया। बैठक में सभी पैक्स अध्यक्षों व व्यापार मंडल अध्यक्षों के द्वारा चर्चा किया गया कि सरकार द्वारा अधिकतर समितियों का सूद व चावल का बिल नहीं आने से जिले की 91 समितियां डिफाल्टर हो गई है। एसएफसी द्वारा चावल व बोरा एवं समिति का कमीशन कुछ भी भुगतान नहीं है।