भभुआ: भभुआ पटेल चौक पर डिवाइडर पर चढ़कर पलटा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचे लोग
Bhabua, Kaimur | Nov 18, 2025 भभुआ पटेल चौक पर डिवाइडर पर चढ़कर ट्रैक्टर पलट गया जहां बाल-बाल लोग बच गए। आज मंगलवार को 1 बजे मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया और ट्रैक्टर पलट गई। जिस समय ट्रैक्टर पलटा उस समय काफी संख्या में महिला और पुरुष सहित बच्चों के भीड़ थी। लेकिन इस हादसे में किसी को हताहत नहीं हुआ है।