खड्डा: कुशीनगर में मासूम के साथ दरिंदगी, दो किशोरों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, परिजनों ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप
कुशीनगर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पीड़िता की माँ सोमवार को पहुचीं एसपी कार्यालय प्रार्थना पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दो किशोरों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने ननिहाल में रह रही थी, तभी वह दरिंदगी का शिकार बनी।