खड्डा: सुघियानी गांव में करवा चौथ व्रत के दिन एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला
कुशीनगर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुघियानी गांव में शुक्रवार को 35 वर्षीय महिला अंजू का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिए भेज दिया। अंजू के पति गणेश सिंह विदेश में रहते हैं, जबकि वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। शुक्रवार को बच्चे स्कूल से लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।