खड्डा: कोतवाली पडरौना पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, तीन लाख के पटाखे व बारूद बरामद
त्योहारों से पहले कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पडरौना पुलिस ने एक मकान में चल रही पटाखा फैक्ट्री पर छापा मारकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आरोपी पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने मौके से चार बोरी तैयार पटाखे, पंद्रह बोरी अधबने पटाखे, बारूद, मिट्टी के बट्टे और पटाखा बनाया जा रहा था।