खड्डा: कुशीनगर में पत्रकारिता जगत को बड़ा झटका, वरिष्ठ पत्रकार अवधेश मल्ल जी का निधन, गुरूवार को होगा अंतिम संस्कार
कुशीनगर जिले की पत्रकारिता जगत से दुखद खबर — नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के देवगांव निवासी और जिले के पत्रकारों के मार्गदर्शक कहे जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार अवधेश मल्ल जी का आज बुधवार दोपहर 1 बजे निधन हो गया है।उनके देहांत से जिले की पत्रकारिता में एक युग का अंत हो गया है। अवधेश मल्ल जी को पूरे पूर्वांचल में उनकी निडर और सटीक लेखनी के लिए जाना जाता था। श्रद्धांजलि