बहराइच में नगर पालिका ईओ के खिलाफ सभासदों का जोरदार प्रदर्शन, लगाए मुर्दाबाद के नारे मौके पर पहुंचे co सिटी
बहराइच नगर पालिका ईओ प्रमिता सिंह के खिलाफ बहराइच के सभासदों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया सभासदों ने ईओ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम करण टेकड़ीवाल ने भी मौके पर पहुंचकर सभासदों से बातचीत की और मामले को लेकर ईओ से भी चर्चा की।
दरअसल, कई दिनों से बहराइच के चांदपुरा चौराहे पर बीपीसीएल का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सड़क के नीचे बिछी पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज रफ्तार में पानी बहने लगा।