बहराइच के चांदपुरा चौराहे पर जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। समस्या का समाधान न होने पर सभासदों ने चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से लगातार पानी बहने के कारण घरों और दुकानों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद से लगातार पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या का समाधान न होने से नाराज सभासदों ने चौराहे पर जाम लगाकर संबंधित विभाग के खिलाफ विरोध जताया।
सभासदों ने संबंधित विभाग से जल्द पाइपलाइन दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग।