Public App Logo
Profile Picture

khalid Khan

@bnc...ns
568Followers
47Following
13 वर्षीय विकास को मिला नया जीवन: सिर की गंभीर चोट और बेहोशी के बाद समय पर सही इलाज

अचानक आई बेहोशी और सिर की भयंकर चोट... किसी भी परिवार के लिए यह एक बड़ा झटका हो सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ बहराइच के पिपरिया गांव के रहने वाले 13 वर्षीय विकास के साथ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजन विकास को तुरंत माँ पीताम्बरा ब्रेन एंड स्पाइन सेंटर लेकर पहुँचे, जहाँ विशेषज्ञ न्यूरोसर्जन डॉ. शिवम ए. मदेशिया ने त्वरित जाँच कर विकास का सही और सटीक उपचार शुरू किया।

समय पर मिली सही विशेषज्ञ सलाह और सटीक इलाज से विकास अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह मामला साबित करता है कि न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याओं में समय पर लिया गया फैसला कितना महत्वपूर्ण होता है।

याद रखें, बेहोशी को कभी भी सामान्य समझकर नज़रअंदाज़ न करें। यदि आपके या आपके किसी अपने में अचानक बेहोशी, चक्कर आना, सिर में भयंकर दर्द, या दौरे पड़ने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो बिना देर किए तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करें।

आपके मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की सुरक्षा के लिए समर्पित— माँ पीताम्बरा ब्रेन एंड स्पाइन सेंटर। ब्रेन एवं स्पाइन से संबंधित हर गंभीर समस्या का आधुनिक एवं विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध ।

Shivam Madeshiya
बहराइच के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ शिशिर अग्रवाल ने बदलते मौसम में बच्चों को बीमारी से बचाने के बचाए उपाय वीडियो को पूरा देखें और जाने 

DrShisher Agrawal
बहराइच में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, पुतला फूंककर मांगा इस्तीफा
सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन।

बहराइच में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, इस्तीफे की गूंजी मांग
CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में बहराइच की सड़कों पर उतरी सपा, जमकर की नारेबाजी

उत्तर प्रदेश के बहराइच में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से तुरंत इस्तीफा दें।

बहराइच में आज समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय नेता सड़कों पर उतरे। हाथों में पार्टी के झंडे और चुनाव आयोग के खिलाफ लिखे पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए। सपा नेताओं का कहना है कि वर्तमान में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली निष्पक्ष नहीं रह गई है, जिससे लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है।
 
प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफा नहीं देते और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक समाजवादी पार्टी का यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

"हमारा विरोध चुनाव आयोग पक्षपातपूर्ण नीति के खिलाफ है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।"
बहराइच में हुए इस उग्र प्रदर्शन के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। फिलहाल सपा कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन ने जिले में सियासी पारा चढ़ा दिया है।
बहराइच में '3×3 कैम्पस क्लैश' बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, डिवाइन, हूपर्स और ब्लैक पैंथर ने दर्ज की शानदार जीत

केडीसी एकेडमी में सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड़ ने किया उद्घाटन, 20 टीमों ने लिया हिस्सा

उद्घाटन मैच में डिवाइन ग्रेस ने जयपुरिया स्कूल को 5-0 से हराया

बहराइच में बास्केटबॉल खेल की उभरती प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज '3×3 कैम्पस क्लैश' बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। केडीसी एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले की 20 टीमों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

टूर्नामेंट का आधिकारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि, बहराइच के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड़ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में केडीसी के सचिव मेजर एस.पी. सिंह और गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस के निदेशक जॉय रतानी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को व्यक्तित्व विकास की अहम कुंजी बताया।

पहला मुकाबला (अंडर-19): प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में डिवाइन ग्रेस और जयपुरिया स्कूल आमने-सामने थे, जिसमें डिवाइन ग्रेस ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए जयपुरिया स्कूल को 5-0 से शिकस्त दी।

 हूपर्स और स्टनर्स की टीमों के बीच हुआ। हूपर्स ने अपने मजबूत डिफेंस और सटीक ड्रिबलिंग के दम पर स्टनर्स को 2-0 से मात दी।
तीसरा मुकाबला (गर्ल्स अंडर-17): बालिकाओं के वर्ग में सनराइजर्स और ब्लैक पैंथर के बीच बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिली। कड़े संघर्ष के बाद ब्लैक पैंथर ने शानदार मूव बनाते हुए सनराइजर्स को 1-0 से हरा दिया।

मैचों में निष्पक्ष निर्णय के लिए प्रखर मिश्र, राजा सिंह, गुरकरन सिंह वालिया और जय तिवारी निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे। वहीं प्रणव शुक्ला और शाश्वत अग्रवाल की तीखी कमेंट्री ने दर्शकों और खेल प्रेमियों का रोमांच दोगुना कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान केडीसी एकेडमी के सचिव जय तिवारी, बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहित शुक्ल, सचिव अटल सिंह, संयुक्त सचिव सिद्धार्थ सिंह और कोषाध्यक्ष गौरव मिश्रा सहित एसोसिएशन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Video 4
आयुष्मान संवाद 2026: बहराइच मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री लखनऊ में सम्मानित

आयुष्मान योजना में बहराइच का डंका: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री लखनऊ में सम्मानित।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सौंपा प्रशस्ति पत्र: 'आयुष्मान संवाद' समारोह में मिली बहराइच को बड़ी उपलब्धि।

सामूहिक प्रयास की जीत: डॉ. संजय खत्री ने पूरी मेडिकल, नर्सिंग और आयुष्मान टीम को दिया सफलता का श्रेय।

 आयुष्मान भारत योजना के बेहतर क्रियान्वयन और मरीजों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में बहराइच मेडिकल कॉलेज ने नया इतिहास रचा है। लखनऊ में आयोजित ‘आयुष्मान संवाद’ वार्षिक समारोह में महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच के प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) संजय खत्री को विशेष रूप से सम्मानित किया गया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य ‘आयुष्मान संवाद’ समारोह के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने डॉ. संजय खत्री को यह सम्मान और प्रशस्ति पत्र भेंट किया। यह सम्मान आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत जनपद बहराइच में किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।

प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने इस उपलब्धि को पूरी टीम की मेहनत का नतीजा बताया। उन्होंने कहा— "यह सम्मान अकेले मेरा नहीं, बल्कि बहराइच मेडिकल कॉलेज के समस्त डॉक्टरों, आयुष्मान टीम, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ और हर एक कर्मचारी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य हमेशा पात्र लाभार्थियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, और हम आगे भी इसी समर्पण के साथ काम करते रहेंगे।"

 इस बड़ी उपलब्धि के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

सभी ने प्राचार्य डॉ. संजय खत्री को बधाई दी और उम्मीद जताई कि मेडिकल कॉलेज भविष्य में भी स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

Msdasmc MBhospital Bahraich
बहराइच महसी में राजनैतिक सियासत हुई तेज सपा व भाजपा के लोगो में जुबानी बहस शुरू

सपा प्रत्याशी केके ओझा ने कहा कि अगर तुम्हारे पास बुलडोजर है तो हमारे पास भी राजस्थान में संगमरमर का पहाड़ है
एक और पति चढ़ा अपनी ही पत्नी और प्रेमी  की बलि, पत्नी के ही बयान ने खोला खूनी राज!

मेरठ के लोहियानगर से बेवफाई और कत्ल की ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है Part 9
एक और पति चढ़ा अपनी ही पत्नी और प्रेमी  की बलि, पत्नी के ही बयान ने खोला खूनी राज!

मेरठ के लोहियानगर से बेवफाई और कत्ल की ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है Part 6
एक और पति चढ़ा अपनी ही पत्नी और प्रेमी  की बलि, पत्नी के ही बयान ने खोला खूनी राज!

मेरठ के लोहियानगर से बेवफाई और कत्ल की ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है Part 7
एक और पति चढ़ा अपनी ही पत्नी और प्रेमी  की बलि, पत्नी के ही बयान ने खोला खूनी राज!

मेरठ के लोहियानगर से बेवफाई और कत्ल की ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है Part 8
बहराइच के नंदा इंस्टीट्यूट द्वारा ठगे गए छात्रों का आज दूसरा दिन प्रदर्शन छात्र छात्राओं का का बड़ा आरोप ,, जानने के लिए देखें पूरी वीडियो <nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followforfollowback nis:value=followforfollowback nis:enabled=true nis:link/>
एक और पति चढ़ा अपनी ही पत्नी और प्रेमी  की बलि, पत्नी के ही बयान ने खोला खूनी राज!

मेरठ के लोहियानगर से बेवफाई और कत्ल की ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है Part 5
विकसित भारत संकल्प सभा।
सेवा ज्योति यात्रा बहराइच के महराज सिंह इंटर कॉलेज से लाइव प्रसारण
एक और पति चढ़ा अपनी ही पत्नी और प्रेमी  की बलि, पत्नी के ही बयान ने खोला खूनी राज!

मेरठ के लोहियानगर से बेवफाई और कत्ल की ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है Part 10
बहराइच: स्कूटी स्टैंड गिरा होने का झांसा देकर महिला शिक्षिका से लूट, पुलिस जांच में जुटी

 बेखौफ बदमाशों ने एक महिला शिक्षिका को अपना शिकार बनाया। बदमाशों ने बेहद शातिराना अंदाज में स्कूटी का स्टैंड गिरा होने का बहाना बनाकर महिला को रुकवाया और फिर झपट्टा मारकर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

मामला बहराइच के थाना दरगाह शरीफ इलाके का है। पीड़ित शिक्षिका अपनी स्कूटी से जा रही थीं, तभी रास्ते में बाइक सवार शातिर बदमाशों ने उन्हें आवाज दी कि उनकी स्कूटी का साइड स्टैंड नीचे गिरा हुआ है।

जैसे ही शिक्षिका ने गाड़ी धीमी की और रुककर स्टैंड देखने लगीं, घात लगाए बदमाशों ने तुरंत झपट्टा मारकर उनके साथ लूटपाट की और पलक झपकते ही मौके से रफूचक्कर हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना दरगाह पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर राह चलती महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 पुलिस प्रशासन ने भी आम लोगों से अपील की है कि सुनसान रास्तों पर अनजान लोगों के किसी भी झांसे में आने से बचें और सतर्क रहें।
बहराइच भारत नेपाल सीमा के रुपईडीहा बॉर्डर से दो तस्कर 
गिरफ्तार।

एक स्कॉर्पियो पांच मोबाइल फोन सहित डेढ़ 
करोड़ की स्मैक हुई बरामद
बृज भूषण सिंह से यह युवक मिलने आया था बोला कि आज रात हम सपना देखे हन कि आपके चुनाव निशान साइकिल है 

बृज भूषण सिंह ने ...भक्क...और हंसते हुए निकल गए 

 Raju Jaiswal News11Tv Bahraich Today
डीएम की संवेदनशीलता: दिव्यांग मुबीन को मिली नई ट्राइसायकिल, 5 वर्षीय मासूम के स्कूल में दाखिले के निर्देश

बहराइच, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की जनसुनवाई में संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली, जहां नाज़िरपुरा निवासी दिव्यांग मुबीन बेग को त्वरित कार्रवाई करते हुए नई ट्राइसायकिल प्रदान की गई। 

मुबीन ने प्रार्थना-पत्र के माध्यम से अपनी 3 साल पुरानी ट्राइसायकिल के जर्जर होने और आवागमन में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी थी। डीएम ने शिकायत सुनते ही तत्काल दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को फोन कर मौके पर ट्राइसायकिल मंगवाई और फरियादी को सौंपी।

 इसके अलावा, मुबीन के साथ आए 5 वर्षीय मासूम आज़म की शिक्षा-दीक्षा की सुध लेते हुए डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को बच्चे का किसी विद्यालय में दाखिला कराने के निर्देश दिए।
केडीसी अकादमी के तत्वाधान में खेली जाएगी दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता

बहराइच:-- शहर के किसान डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन केडीसी अकादमी के देख रेख में किया जा रहा है इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के कई विद्यालयों की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही है। 

प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सुबह 9:00 बजे दिन बुधवार को किया जाएगा यह प्रतियोगिता जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन से सम्बद्ध है यह जानकारी केडीसी अकादमी के सचिव जय तिवारी द्वारा बताई गई।
बहराइच में पुलिस व आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई: 69 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल बरामद

बहराइच: दरगाह शरीफ पुलिस और आबकारी टीम को मिली सफलता, स्मैक तस्करों पर कसा शिकंजा।

69.05 ग्राम स्मैक और स्कूटी के साथ गुल्लाबीर कॉलोनी के 2 अभियुक्त गिरफ्तार।

एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चेकिंग अभियान के दौरान नरियाघाट सलारगंज से हुई गिरफ्तारी।

जनपद बहराइच में अपराध और नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दरगाह शरीफ पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 69.05 ग्राम स्मैक, एक स्कूटी, मोबाइल फोन और नगदी बरामद की है।

 उप-निरीक्षक आशुतोष कुमार राय की अगुवाई में पुलिस टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 69.05 ग्राम अवैध स्मैक, एक होंडा एक्टिवा स्कूटी, एक ओप्पो मोबाइल फोन और 500 रुपये नगद बरामद हुए।

सुफियान  / अल्तमश 

बरामदगी के आधार पर थाना दरगाह शरीफ में अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 441/2026 धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई में उप-निरीक्षक आशुतोष कुमार राय के साथ कांस्टेबल अविनाश कुमार, कांस्टेबल इरफान अहमद, कांस्टेबल ललित कुमार यादव, कांस्टेबल नितिन कुमार और कांस्टेबल राहुल मौर्या शामिल रहे।
सेवा संकल्प अभियान: बहराइच के गेंद घर मैदान में आयोजित श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 471 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण 

, 271 का पंजीयन/नवीनीकरण किया गया और 51 पात्र श्रमिकों को ₹19.30 लाख की धनराशि के स्वीकृति पत्र वितरित।

बहराइच  जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित 'श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर' का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, विधायक बलहा सरोज सोनकर, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय एवं पयागपुर विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी द्वारा किया गया। 

आयोजन स्थल पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार के साथ तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।

 शिविर में मौजूद लगभग 700 श्रमिकों में से 471 का डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं व परामर्श दिया, 271 श्रमिकों का पंजीयन व नवीनीकरण कर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई, तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा 51 श्रमिकों को 'कन्या विवाह योजना' व 'मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना' के तहत ₹19 लाख 30 हजार के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। सहायक श्रमायुक्त राजबहादुर यादव ने जानकारी दी कि अगला शिविर 07 अक्टूबर को आई.पी.एल. चीनी मिल जरवल रोड और 08 अक्टूबर को पारले चीनी मिल परसेण्डी में पूर्वाहन 10:00 से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=आशीर्वादकादिया nis:value=आशीर्वादकादिया nis:enabled=true nis:link/>
अंडर-19 टीम में बॉलिंग का जौहर दिखाएगी तराई की बेटी नूपुर पाण्डेय

नानपारा निवासी नूपुर का यूपी अंडर-19 महिला टीम में हुआ चयन

 तराई की माटी में कितना हुनर है इसका उदाहरण तराई की बेटी नुपूर पांडेय ने पेश किया है। अपनी धारदार बॉलिंग से बल्लेबाजों का विकेट चटकाने वाली नानपारा निवासी नुपूर का चयन यूपी अंडर-19 महिला टीम में हुआ है। नुपूर नौ अक्तूबर से बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी बॉलिंग का जौहर दिखाएंगी। 

नानपारा तहसील के भग्गापुरवा निवासी नुपूर का बचपन से ही क्रिकेट में मन लगता था। नुपूर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बालकों के साथ भी क्रिकेट खेलती थी। नुपूर की मां रुचि पांडेय ने बताया कि नुपूर का जन्म 2011 में हुआ और वह सआदत इंटर कॉलेज के मैदान में क्रिकेट का अभ्यास करती रही। 

उनकी प्रतिभा को देखते हुए आर्थिक तंगी के बीच हम सभी ने नुपूर के सपने को पूरा करने का ठान लिया और नुपूर भी मेहनत में पीछे नहीं हटी। निजी कंपनी में कार्यरत पिता नीरज पांडेय ने बताया कि नुपूर ने अपनी मेहनत से हम सब का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। 

नूपुर मंगलवार आज मुंबई के लिए रवाना हो गई। उत्तर प्रदेश की 20 सदस्यीय अंडर- 19 महिला टीम के लिए हुआ है। नुपूर नौ अक्तूबर से खेलेंगी।

 नुपूर ने बातचीत के दौरान अपनी सफलता का श्रेय कोच आसिफ रजा को दिया। उन्होंने बताया कि उनकी मेहनत के साथ-साथ इनके द्वारा उनके सपनों को पंख लगाने का काम किया। नुपूर ने अपने माता-पिता के योगदान को भी श्रेय दिया।
बहराइच: विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव ने आकांक्षी ब्लॉक हुजूरपुर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त

बहराइच  जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर आईं उत्तर प्रदेश शासन की राज्य कर विशेष सचिव श्रीमती निधि श्रीवास्तव ने दूसरे दिन आकांक्षी विकास खंड हुजूरपुर का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों और विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखी तथा विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की।

 निरीक्षण के दौरान आरोग्य मंदिर खुला मिला। हड़ताल के कारण सीएचओ व एएनएम अनुपस्थित थीं, लेकिन आशा और आशा संगिनी मौजूद मिलीं। विशेष सचिव ने गर्भवती व धात्री महिलाओं से वार्ता कर स्वास्थ्य सेवाओं, जांच, दवाओं व टीकाकरण का फीडबैक लिया, जिस पर लाभार्थियों ने संतुष्टि जताई। आशा डायरी का विवरण भी अद्यतन (अपडेटेड) पाया गया।

एसबीआई और पीएसआई के सहयोग से अपग्रेड किए गए प्रसव कक्ष, वार्ड, अल्ट्रासोनोग्राफी कक्ष, बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और कोल्ड चेन कक्ष का निरीक्षण किया गया। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रताप गौतम द्वारा अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। मरीजों व तीमारदारों ने अस्पताल की सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

विशेष सचिव ने विकास खंड कार्यालय हुजूरपुर, बीआरसी हुजूरपुर, बसंतपुर स्थित संविलियन विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, आरआरसी सेंटर, पंचायत भवन और बीज वितरण केंद्र का भी जायजा लिया।

भ्रमण के उपरांत विशेष सचिव ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व विभागीय अधिकारियों के साथ आकांक्षी ब्लॉक के सूचकांकों की समीक्षा की।

 उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य औसत से नीचे प्रदर्शन वाले सूचकांकों में सुधार कर त्वरित प्रगति लाई जाए।
निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने विशेष सचिव को आश्वस्त किया कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र ही अपेक्षित सुधार व प्रगति हासिल कर ली जाएगी।
सपा ने नानपारा में निकाला ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार "लोकतंत्र बचाओ सप्ताह" (2 से 8 अक्टूबर) 
283 विधानसभा क्षेत्र नानपारा में "वोट बचाओ-देश बचाओ" पैदल मार्च निकाला गया।

पूर्व राष्ट्रीय सचिव (सपा महिला सभा) शाहिस्ता परवीन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, उन पर मुकदमा दर्ज करने, गिरफ्तारी और वोट चोरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान सपा नानपारा इकाई अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सोनी, महासचिव कृपाराम यादव, डॉ. तनवीर आलम, मुन्ना राईनी, बिनोद यादव, बलहा ब्लॉक अध्यक्ष बालकेश यादव, रूपैडिहा नगर अध्यक्ष शब्बीर अहमद, नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू यादव, रईस अहमद सभासद, कन्हैया लाल लोधी, मो. रासिद समेत कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।