मिठाई खरीदने से पहले जरूर देखें एक्सपायरी डेट, त्योहारों
पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की सख्त चेतावनी
बहराइच में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है
सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. अमर के नेतृत्व में खाद्य
सुरक्षा अधिकारियों की दो टीमें जिलेभर में दुकानों की जांच
कर रही हैं।
मिठाइयों के नमूने लेने के साथ बहराइच नानपारा,
कैसरगंज, जरवल, रिसिया और पयागपुर में भी जांच जारी
है ट्रांसपोर्ट के जरिए आने वाले खोया और मिठाइयों की भी
चेकिंग की जा रही है।
डॉ. अमर सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी
दी है कि मिलावटखोरी और गुणवत्ता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
किया जाएगा।वहीं आम जनता से अपील की गई है कि मिठाई
खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर देखें। दुकानदारों
को मिठाइयों की ट्रे पर एक्सपायरी डेट की पर्ची लगाने के निर्देश
दिए गए हैं।खाद्य विभाग ने साफ किया है कि लोगों की सेहत
से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।