निज़ामाबाद: खराब पड़ी सोलर लाइटों से गांवों में छाया अंधेरा, मरम्मत कराने की मांग
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तहबरपुर, मिर्जापुर और रानी की सराय ब्लाक के अंतर्गत सैकड़ों गांवों में लगाई गई लाखों रुपये की सोलर लाइटें खराब पड़ी हैं कहीं लाइट का सेट खराब हो गया है तो कहीं बैटरी खराब होने के कारण सोलर लाइटें बंद हो गई हैं इससे गांवों में रात के समय अंधेरा छाया रहता है ।