सरदारपुर: अम्बेडी में किशोर को मोबाइल का लालच देकर धर्म परिवर्तन की कोशिश, झाबुआ के युवक सहित दो गिरफ्तार
Sardarpur, Dhar | Jan 16, 2026 राजगढ़ क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की कोशिश करने का मामला सामने आया है। ग्राम अम्बेडी में प्रार्थना सभा में शामिल होकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था, इस दौरान आरोपी ने बीमारी को ठीक करने सहित महंगे मोबाइल का लालच भी दिया था। हालांकि गांव के ही एक किशोर की जागरूकता से पूरा मामला सामने आया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।