मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य शासन ने इंदौर–अहमदाबाद फोरलेन मार्ग से सीधे तीर्थ तक पहुंचने के लिए लगभग 3 किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह मार्ग फोरलेन से के कट होकर सीधे मंदिर के आगे निकलेगा। मार्ग को बजट में स्वीकृति प्रदान की गई, जिस पर करीब 7 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे