पदमा: पदमा में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज
मशाल प्रज्वलित कर विधायक ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प। सांसद खेल महोत्सव के तहत पदमा प्रखंड के सरैया खेल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने मशाल प्रज्वलित कर तथा फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।