पदमा: कोयली में नौ दिवसीय शिव परिवार राम लक्ष्मण सीता एवं राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 19 से शुरू, तैयारी पूरी
कोयली में भगत जी के नाम से प्रसिद्ध रामकिशन यादव के द्वारा आकर्षक मंदिर बनाया गया है जिसमें तीन भाग में एक भाग में शिव परिवार दूसरे भाग में राम लक्ष्मण और तीसरा भाग में राधा कृष्ण की प्रतिमा लगाई गई है तीनों भाग में स्थापित प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 9 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन 19 फरवरी से किया जाएगा