अशोक नगर: नया बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर नया बस स्टैंड के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गणेश कॉलोनी निवासी दीपक पुत्र मांगीलाल सोनी उम्र 32 वर्ष बुधवार की रात 10 बजे नया बस स्टैंड से घर जा रहा था। इसी दौरान नया बस स्टैंड पर उसे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया घायल को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।