वाराणसी में सपा-कांग्रेस मिलकर करेंगे प्रचारः अजय राय ने बीजेपी मैनिफेस्टो को बताया झूठ का पुलिंदा
Sadar, Varanasi | Apr 15, 2024 वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। शहर के लंका इलाके में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई, जिसमें खुद अजय राय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका नारेबाजी से स्वागत किया।इस दौरान अजय राय ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।