वाराणसी में युवक का शव फंदे पर लटकता मिलाः चार दिन पहले सूरत से आया
Sadar, Varanasi | Apr 15, 2024 वाराणसी शहर के लंका थानाक्षेत्र में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। सोमवार सुबह करीब 5 बजे जब युवक का दोस्त नाइट ड्यूटी करके कमरे पर लौटा तो अंदर से दोस्त ने देर तक दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटकता शव बरामद किया।मृतक की पहचान रविशंकर यादव उर्फ गोलू (25) के रूप में हुई है।