बनारस के बुने कपड़ों का विदेशों में होगा व्यापार मनीष मल्होत्रा ने 22 बुनकरों को गोद लिया
Sadar, Varanasi | Apr 15, 2024 दुनिया में पहली बार बनारसी साड़ी और रेशमी कपड़ों का फैशन शो हुआ। करीब डेढ़ घंटे तक चले फैशन शो में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और कृति सेनन साथ 40 मॉडल्स ने जलवा बिखेरा। सभी ने बनारसी बुनकरों की कारीगरी वाले परिधान पहने और फैशन ट्रेंड सेट किया। वाराणसी के नमो घाट रर आयोजित इस फैशन रैंप वॉक कार्यक्रम में 20 देशों के राजदूत मौजूद रहे।