खुशीपुर में दिव्यांगजनों ने निकाली मतदाता जन जागरूकता रैली
Sadar, Varanasi | Apr 15, 2024 खुशीपुर स्थित अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर के प्रांगण में सोमवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह एवं संस्थान के प्रभारी रमेश सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।