वाराणसी में नवरात्र के सातवें दिन माता कालरात्रि के दर्शन को उमड़े भक्त, दर्शन करने से बाधाओं से मिलती है मुक्ति
Sadar, Varanasi | Apr 15, 2024 चैत्र नवरात्र के सातवें दिन माँ कालरात्रि के रूप का दर्शन का विधान है। माँ कालरात्रि का भव्य और अति प्राचीन मंदिर चौक स्थित कालिका गली में विद्यमान है। यहाँ माँ के बेहद भव्य स्वरुप का दर्शन होता है। मां भगवती कालरात्रि के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ रात्रि से उमड़ पड़ी है। मंगला आरती के बाद मां के दर्शन के लिए भक्तों के लिए कपाट खोल दिए गए है।