प्रतापगढ़: नगर कोतवाली के दहिलामऊ में दबंगों ने दिव्यांग को लाठी-डंडे से पीटा, धारदार हथियार से किया हमला, एसपी से की शिकायत
नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी दिव्यांग श्याम शंकर दुबे ने शुक्रवार को 3:00 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि पड़ोस के दबंगों द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया और कुल्हाड़ी से जमकर मारा पीटा गया लेकिन इस मामले में शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।पीड़ित ने मामले में एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।