प्रतापगढ़: संग्रामगढ़ इलाके से चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया, पुलिस लाइन में एएसपी ने किया खुलासा, सोना, चांदी और नगदी बरामद
संग्रामगढ़ इलाके में लंबे समय से इलाके में दहशत फैलाने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन में शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे मामले का खुलासा करते हुए बताया की अजगर अली,अकरम,रज्जाक और चांद मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इनके पास से 3 किलो चांदी, 27 ग्राम सोना, 61,100 रुपये नकद और दो तमंचे बरामद किया गया है।