प्रतापगढ़: जोगापुर में पूर्व विधायक के समर्थक की पिटाई के मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
नगर कोतवाली के जोगापुर में गुरुवार को पूर्व विधायक धीरज ओझा के समर्थक की पिटाई के मामले में पुलिस ने 5 लोगो पर केस दर्ज किया है।सीओ सिटी शिव नारायण वैश ने शुक्रवार को सुबह 8 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया की सुनील दुबे की पिटाई के मामले में तहरीर के आधार पर अतीक ,शादाब, नंदन, दुर्गेश और विनोद दुबे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।