प्रतापगढ़: भनईपुर गांव में ग्रामीणों ने विशाल अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर बोरी में बंद किया
प्रतापगढ़ जनपद के भनईपुर गांव में गुरुवार की रात 7:00 बजे के बाद आबादी के समीप एक अजगर दिखाई दिया। अजगर की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान वन विभाग को भी सूचना दी गई। लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद ग्रामीण खुद ही अजगर को पकड़ने का प्रयास किया। अजगर को बोरी में भरने का प्रयास किया तो अजगर खेतों की तरफ भागने लगा।