प्रतापगढ़: ओला कार चालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भुपियामऊ ओवर ब्रिज से तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
1 नवंबर को प्रतापगढ़-प्रयागराज हाईवे के किनारे झाड़ियों में एक शव मिला था, जिसकी पहचान लखनऊ निवासी ओला चालक मोहम्मद जफर के रूप में हुई। मामले का खुलासा करते हुए एसपी दुर्गेश सिंह ने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे बताया कि आरोपियों ने कार को लूटने और चालक की हत्या की योजना पहले से बनाई थी। आरोपियों में शामिल मोहम्मद साहिल, जांबाज, और मोहर्रम को गिरफ्तार किया गया।