मीरगंज: थाना मीरगंज पुलिस ने 260 ग्राम चरस और मोटरसाइकिल के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में किया मुकदमा दर्ज
थाना मीरगंज पुलिस के द्वारा कुल्छा फ्लाईओवर के पास नगरिया सादात की ओर जाने वाले रास्ते पर मजार के पास दो व्यक्तियों को 260 ग्राम चरस और एक मोटरसाइकिल के साथ रविवार को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार करने के उपरांत रविवार को ही देर रात्रि एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थाना मीरगंज के उप निरीक्षक ओम कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ पहुंचे थे।