भारत विश्व गुरु बने, विकास के क्षेत्र में नंबर-1 बने और एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरे, इसी संकल्प के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है- राज्यमंत्री श्री लोधी
===
जबेरा में निकली भव्य तिरंगा शोभायात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर हजारों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर लगाए देशभक्ति के नारे
===
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जबेरा नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस यात्रा का शुभारंभ सांदीपनि विद्यालय परिसर से हुआ और समापन स्थानीय महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
तिरंगा शोभायात्रा में सांदीपनि विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या शाला सहित स्थानीय महाविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाते हुए छात्र-छात्राओं के नगर की सड़कों से गुजरने पर पूरा जबेरा तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।
राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने क्षेत्रवासियों को तिरंगा यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा देश एकजुट होकर राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागी बन रहा है। हमारा संकल्प है -“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।” उन्होंने कहा भारत विश्व गुरु बने, विकास के क्षेत्र में नंबर-1 बने और एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरे, इसी संकल्प के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आने वाले समय में यह आयोजन और अधिक प्रभावी एवं व्यापक होगा।
तिरंगा शोभायात्रा में जनपद पंचायत जबेरा का समस्त स्टाफ, राजस्व अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#damoh #हरघरतिरंगा🇮🇳 #हरघरतिरंगा_अभियान #CMMadhyaPradesh #Damoh
9 views | Damoh, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026