सघन एचआईवी जागरूकता अभियान का शुभारंभ,
===
साइकिल रैली से दिया जागरूकता का संदेश
===
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने बताया कि एचआईवी के प्रति सही जानकारी ही बचाव की पहली कड़ी है। अभियान का उद्देश्य आमजन को जांच एवं उपचार सेवाओं से जोड़ने के साथ एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक एवं भेदभाव रहित व्यवहार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य के साथ आज अंर्तराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक सघन एचआईवी जागरूकता अभियान की शुरूआत साईकिल जागरूकता रैली निकाल कर की गई।
इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चटर्जी ने कहा कि एचआईवी के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर, युवाओं एवं आमजन तक सही और वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाना इस अभियान की प्रमुख प्राथमिकता है।
2 views | Damoh, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026