Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image

मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने तेंदूखेड़ा में की समीक्षा == एएनसी एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग, संस्थागत प्रसव के बाद समय पर डेटा अपडेट करने के निर्देश #CMMadhyaPradesh #Damoh #damoh

2 views | Damoh, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

MORE NEWS

शासकीय कमला नेहरू महाविद्यालय में छात्राओं के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित
==
परिवहन विभाग ने विद्यार्थियों को लाइसेंस प्रक्रिया की दी जानकारी,
==
हेलमेट के प्रति किया जागरूक
==

 शासकीय कमला नेहरू महाविद्यालय में परिवहन विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु विशेष कैंप आयोजित किया गया। कैंप दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें छात्राओं के निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाए गए, जबकि छात्रों से शासन द्वारा निर्धारित 275 रुपए शुल्क लिया गया। कैंप में विद्यार्थियों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के साथ-साथ सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट के उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया।

 प्राचार्य डॉ. आलोक जैन ने कहा कि कैंप में विद्यार्थियों को परिवहन विभाग के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन विद्यार्थियों के लाइसेंस तैयार हो गए, उन्हें उनका वितरण भी किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को यह जानकारी दी गई कि वे अपने मोबाइल के माध्यम से परिवहन पोर्टल पर जाकर स्वयं भी लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंप में विद्यार्थियों को आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझाते हुए आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया।

 टाइम्स कॉलेज की छात्रा तेजस्विनी खरे ने कहा कि कैंप में उनका लर्निंग लाइसेंस निःशुल्क बनाया गया। कैंप में उन्हें मोबाइल से लॉगिन करने से लेकर परिवहन प्लेटफॉर्म पर आवेदन करने तक की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए भी जागरूक किया गया।

 बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा ममता लोधी ने निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट का उपयोग बेहद जरूरी है और सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए।

 बीएससी की छात्रा लक्ष्मी ठाकुर ने कहा कि कैंप में मोबाइल के माध्यम से लॉगिन कर परिवहन प्लेटफॉर्म पर आधार नंबर दर्ज किया गया, जिसके बाद ओटीपी प्राप्त हुआ और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराया गया। 

 कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा के साथ सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने और हेलमेट के नियमित उपयोग का संदेश भी दिया गया।

#damoh

शासकीय कमला नेहरू महाविद्यालय में छात्राओं के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित == परिवहन विभाग ने विद्यार्थियों को लाइसेंस प्रक्रिया की दी जानकारी, == हेलमेट के प्रति किया जागरूक == शासकीय कमला नेहरू महाविद्यालय में परिवहन विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु विशेष कैंप आयोजित किया गया। कैंप दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें छात्राओं के निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाए गए, जबकि छात्रों से शासन द्वारा निर्धारित 275 रुपए शुल्क लिया गया। कैंप में विद्यार्थियों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के साथ-साथ सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट के उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉ. आलोक जैन ने कहा कि कैंप में विद्यार्थियों को परिवहन विभाग के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन विद्यार्थियों के लाइसेंस तैयार हो गए, उन्हें उनका वितरण भी किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को यह जानकारी दी गई कि वे अपने मोबाइल के माध्यम से परिवहन पोर्टल पर जाकर स्वयं भी लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंप में विद्यार्थियों को आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझाते हुए आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया। टाइम्स कॉलेज की छात्रा तेजस्विनी खरे ने कहा कि कैंप में उनका लर्निंग लाइसेंस निःशुल्क बनाया गया। कैंप में उन्हें मोबाइल से लॉगिन करने से लेकर परिवहन प्लेटफॉर्म पर आवेदन करने तक की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए भी जागरूक किया गया। बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा ममता लोधी ने निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट का उपयोग बेहद जरूरी है और सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। बीएससी की छात्रा लक्ष्मी ठाकुर ने कहा कि कैंप में मोबाइल के माध्यम से लॉगिन कर परिवहन प्लेटफॉर्म पर आधार नंबर दर्ज किया गया, जिसके बाद ओटीपी प्राप्त हुआ और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराया गया। कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा के साथ सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने और हेलमेट के नियमित उपयोग का संदेश भी दिया गया। #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

भारत विश्व गुरु बने, विकास के क्षेत्र में नंबर-1 बने और एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरे, इसी संकल्प के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है- राज्यमंत्री श्री लोधी
===
जबेरा में निकली भव्य तिरंगा शोभायात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर हजारों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर लगाए देशभक्ति के नारे
===

            देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जबेरा नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस यात्रा का शुभारंभ सांदीपनि विद्यालय परिसर से हुआ और समापन स्थानीय महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

            तिरंगा शोभायात्रा में सांदीपनि विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या शाला सहित स्थानीय महाविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाते हुए छात्र-छात्राओं के नगर की सड़कों से गुजरने पर पूरा जबेरा तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।

            राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने क्षेत्रवासियों को तिरंगा यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा देश एकजुट होकर राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागी बन रहा है। हमारा संकल्प है -“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।” उन्होंने कहा भारत विश्व गुरु बने, विकास के क्षेत्र में नंबर-1 बने और एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरे, इसी संकल्प के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आने वाले समय में यह आयोजन और अधिक प्रभावी एवं व्यापक होगा।

            तिरंगा शोभायात्रा में जनपद पंचायत जबेरा का समस्त स्टाफ, राजस्व अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 #damoh #हरघरतिरंगा🇮🇳 #हरघरतिरंगा_अभियान #CMMadhyaPradesh #Damoh

भारत विश्व गुरु बने, विकास के क्षेत्र में नंबर-1 बने और एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरे, इसी संकल्प के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है- राज्यमंत्री श्री लोधी === जबेरा में निकली भव्य तिरंगा शोभायात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर हजारों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर लगाए देशभक्ति के नारे === देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जबेरा नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस यात्रा का शुभारंभ सांदीपनि विद्यालय परिसर से हुआ और समापन स्थानीय महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तिरंगा शोभायात्रा में सांदीपनि विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या शाला सहित स्थानीय महाविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाते हुए छात्र-छात्राओं के नगर की सड़कों से गुजरने पर पूरा जबेरा तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने क्षेत्रवासियों को तिरंगा यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा देश एकजुट होकर राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागी बन रहा है। हमारा संकल्प है -“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।” उन्होंने कहा भारत विश्व गुरु बने, विकास के क्षेत्र में नंबर-1 बने और एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरे, इसी संकल्प के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आने वाले समय में यह आयोजन और अधिक प्रभावी एवं व्यापक होगा। तिरंगा शोभायात्रा में जनपद पंचायत जबेरा का समस्त स्टाफ, राजस्व अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। #damoh #हरघरतिरंगा🇮🇳 #हरघरतिरंगा_अभियान #CMMadhyaPradesh #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली
===

            सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र, दमोह, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज शासकीय हाई स्कूल, हृदयपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन में लगभग 1000 विद्यार्थियों, शिक्षकों, कलाकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाव सिंह लोधी वीरांगना रानी अवंती बाई हाई स्कूल द्वारा की गई।

 #damoh #हरघरतिरंगा🇮🇳 #हरघरतिरंगा_अभियान

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली === सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र, दमोह, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज शासकीय हाई स्कूल, हृदयपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन में लगभग 1000 विद्यार्थियों, शिक्षकों, कलाकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाव सिंह लोधी वीरांगना रानी अवंती बाई हाई स्कूल द्वारा की गई। #damoh #हरघरतिरंगा🇮🇳 #हरघरतिरंगा_अभियान

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

सघन एचआईवी जागरूकता अभियान का शुभारंभ,
===
साइकिल रैली से दिया जागरूकता का संदेश
===

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने बताया कि एचआईवी के प्रति सही जानकारी ही बचाव की पहली कड़ी है। अभियान का उद्देश्य आमजन को जांच एवं उपचार सेवाओं से जोड़ने के साथ एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक एवं भेदभाव रहित व्यवहार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य के साथ आज अंर्तराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक सघन एचआईवी जागरूकता अभियान की शुरूआत साईकिल जागरूकता रैली निकाल कर की गई। 

इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चटर्जी ने कहा कि एचआईवी के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर, युवाओं एवं आमजन तक सही और वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाना इस अभियान की प्रमुख प्राथमिकता है।

सघन एचआईवी जागरूकता अभियान का शुभारंभ, === साइकिल रैली से दिया जागरूकता का संदेश === मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने बताया कि एचआईवी के प्रति सही जानकारी ही बचाव की पहली कड़ी है। अभियान का उद्देश्य आमजन को जांच एवं उपचार सेवाओं से जोड़ने के साथ एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक एवं भेदभाव रहित व्यवहार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य के साथ आज अंर्तराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक सघन एचआईवी जागरूकता अभियान की शुरूआत साईकिल जागरूकता रैली निकाल कर की गई। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चटर्जी ने कहा कि एचआईवी के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर, युवाओं एवं आमजन तक सही और वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाना इस अभियान की प्रमुख प्राथमिकता है।

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने तेंदूखेड़ा में की समीक्षा == एएनसी एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग, संस्थागत प्रसव के बाद समय पर डेटा अपडेट करने के निर्देश #CMMadhyaPradesh #Damoh #damoh - Damoh News