हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली
===
सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र, दमोह, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज शासकीय हाई स्कूल, हृदयपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन में लगभग 1000 विद्यार्थियों, शिक्षकों, कलाकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाव सिंह लोधी वीरांगना रानी अवंती बाई हाई स्कूल द्वारा की गई।
#damoh #हरघरतिरंगा🇮🇳 #हरघरतिरंगा_अभियान
5 views | Damoh, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026