गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला और व्यावसायिक मार्गदर्शन का आयोजन
गया के राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आगामी 25 अगस्त को युवा एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला और रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में गुरुवार की सुबह 10 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि आयोजित रोजगार मेला में पहचान पत्र, बायोडाटा सहित अन्य दस्तावेजों के साथ शामिल ले सकते है।