लखीसराय: आरपीएफ ने किऊल स्टेशन पर यात्री से बैग छीनकर भाग रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
शुक्रवार को RPF द्वारा किऊल स्टेशन पर यात्री से बैग झपटमारी कर भाग रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पूर्वाह्न 11:55 बजे RPF किऊल पोस्ट द्वारा इसे लेकर प्रेस ब्रीफ में जानकारी साझा किया गया. जिसके मुताबिक मामले में पटना जिला के हाथीदह थाना अंतर्गत ऑटा गांव के रहने वाले रामकृष्ण महतो के पुत्र सनातन कुमार को गिरफ्तार किया गया.