चित्तौड़गढ़: राष्ट्रीय अधिवेशन हरिद्वार में भाग लेने जाने वाले पदाधिकारियों का रेल्वे स्टेशन पर अभिनंदन किया
अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अधिवेशन हरिद्वार में 1 सितम्बर 2024 को आयोजित हो रहा है जिसमे भाग लेने के लिए चित्तौड़गढ़ से महासभा एवं महिला महासभा के पदाधिकारी आज चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुए जिनका ब्रह्म समाज द्वारा उपरना ओढ़ा कर कुशल यात्रा की मंगल कामना भी की है।