चित्तौड़गढ़: राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु चित्तौड़गढ़ न्यायालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय महेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज दिनांक 30 अगस्त 2024 को न्यायालय परिसर में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।