चित्तौड़गढ़: पांडोली स्टेशन में गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार युवक रोड पर गिरा, पैर में आया फ्रैक्चर
कपासन थाना इलाके में गाय को बचाने के प्रयास में एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया. उसे जिला चिकित्सालय लाया गया. हादसे में उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया. घटना पांडोली स्टेशन गांव की है. 25 वर्षीय किशन लाल पुत्र माधव लाल लोहार बाइक लेकर कहीं जा रहा था इस दौरान गांव में ही अचानक उसके सामने एक गाय आ गई उसे बचाने की कोशिश में वह बाइक समेत रोड पर जा गिरा.