चित्तौड़गढ़: गोगुंदा टोल प्लाजा पर बड़ी सादड़ी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पितलिया सहित 2 लोग अफीम की तस्करी करते NCB के हत्थे चढ़े
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अफीम की तस्करी करते बड़ी सादड़ी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष निर्मल पितलिया सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की ब्लैक मार्केट में अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपए बताई जा रही है। NCB के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम ने उदयपुर के निकट गोगुंदा टोल प्लाजा पर एक हुंडई क्रेटा लग्जरी कार को रुकवाया।