अधौरा: भगवानपुर बाजार में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल, हायर सेंटर रेफर
Adhaura, Kaimur | May 28, 2025 आज बुधवार को भगवानपुर बाजार में ट्रैक्टर व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जो यह घटना 12 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक अधौरा थाना क्षेत्र के बड़गांव खुर्द गांव निवासी दीहल राम का 18 वर्षीय पुत्र बिगाऊ कुमार बताया जाता है। घायल ने बताया कि भगवानपुर बाजार करने आ रहा था। तभी भगवानपुर बाजार में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया था।