अधौरा: भभुआ महिला थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया
Adhaura, Kaimur | May 23, 2025 भभुआ महिला थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार को 4 बजे महिला अपर थानाध्यक्ष साक्षिता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अधौरा थाना क्षेत्र के चौधरना गांव निवासी असगर अली के पुत्र मुमताज अली बताया जाता है। जो 2 साल से लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया था।