अधौरा: भभुआ वृंदावन पैलेस में हिंदू समाज पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर की गई बैठक
Adhaura, Kaimur | May 26, 2025 आज सोमवार को भभुआ वृंदावन पैलेस में हिंदू समाज पार्टी के द्वारा आने वाला विधानसभा चुनाव को लेकर 12 बजे बैठक की गई। संगठन के प्रदेश महासचिव उत्तम पटेल ने बताया कि चैनपुर विधानसभा से चुनाव की तैयारी को लेकर अधौरा प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की गई है। उन्होंने कहा कि चैनपुर विधानसभा में आवाज को हमेशा उठाया जाएगा चाहे किसी भी हक की लड़ाई लड़नी हो।