अधौरा: गड़के मोड़ के पास बाइक और पिकअप की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल, सदर में इलाज जारी
Adhaura, Kaimur | May 24, 2025 गड़के मोड़ के पास बाइक व पिकअप के जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार की शाम लगभग 6:30 बजे की बताई गई। अधौरा थाना क्षेत्र के जमुनीनार गांव निवासी लालमुनी राम के 35 वर्षीय पुत्र ललिता राम बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि व्यक्ति अपने रिश्तेदारी अधौरा थाना क्षेत्र के दहार गांव गया हुआ था।