अधौरा: बड़वान कला गांव के बगीचे में आम की रखवाली कर रहे वृद्ध की आकाश से बिजली गिरने से हुई मौत, कराया गया पोस्टमार्टम
Adhaura, Kaimur | May 22, 2025 अधौरा थाना क्षेत्र के बड़वान कला गांव के बगीचे में आम की रखवाली कर रहा एक वृद्ध को आकाशीय बिजली से मौत हो गई। जो यह घटना बुधवार की देर शाम 6:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक अधौरा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव निवासी स्वर्गीय महंगू सिंह के 72 वर्षीय पुत्र बोधा सिंह बताया जाता है। जो वर्तमान में बड़गांव कला गांव में रहकर आम की रखवाली करता था।